Thursday, February 5, 2026

पराक्रम दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला में 23 जनवरी 2026 को पराक्रम दिवस एवं परीक्षा पे चर्चा विषय पर लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला सहित नवोदय विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त एवं मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त अन्य शासकीय एवं अशासकीय 17 विद्यालयों  के 100 प्रतिभागी सम्मलित हुए | प्रतियोगिता मे मिडल स्टेज एवं सेकेंडरी स्टेज के लिए प्रतिभागियों के लिए अलग अलग प्रश्न पत्र वितरित किये गए | 
विद्यालय द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं अनुरक्षक शिक्षकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी | 
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मिडल स्टेज में हर्षिता बर्मन ( महर्षि विद्या मंदिर),  श्रेयांशी पटेल ( मोंट फोर्ट विद्यालय ) मीतांश सिंह ( पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला ), मानवेश सिंह ( निर्मला सी से स्कूल ) इच्छा अहाके ( पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला ),  एवं सेकेंडरी स्टेज में कुशाग्र पटेल ( ब्रेन चाइल्ड एकेडमी) सांकल सिंह ठाकुर ( नवोदय विद्यालय पदमी) प्रतिमा नंदा ( नवोदय विद्यालय पदमी) शिक्षर सिंह राजपूत ( पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला ) ने उच्चतम अंक प्राप्त किये | 
प्रशोनोत्तरी प्रतियोगिता के पश्चात विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ( भा प्र से ) के द्वारा उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित एवं उत्त्साह वर्धन किया गया | कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य श्री आर एस उलाडी द्वारा कार्यक्रम के अंत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा का उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करने के लिए आभार व्यक्त किया गया साथ ही सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों तथान अनुरक्ष शिक्षकों को धन्यवाद प्रेषित किया |

No comments:

Post a Comment

WORLD CANCER DAY 04 FEBRUARY

  World Cancer Day: Raising Awareness and Inspiring Action Every year on February 4th , the world unites to observe World Cancer Day , a gl...